Hindustan Copper Q4 Results: पब्लिक सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 124.33 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 132.31 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। लागत में तेज गिरावट के कारण मार्च तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर का EBITDA मार्जिन सालाना 600 बेसिस प्वाइंट से अधिक बढ़कर 39.95 फीसदी हो गया।
