Hindustan Zinc Q4 Results: मुनाफा 21% घटकर ₹2,038 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 11% गिरा

Hindustan Zinc Q4 Results: वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 21 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका मुनाफा कम होकर 2,038 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,583 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में इसका मुनाफा 2,028 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 4:17 PM
Hindustan Zinc Q4 Results: हिंदुस्तान जिंक का रेवेन्यू सालाना आधार 12% घटकर ₹7,285 करोड़ रहा

Hindustan Zinc Q4 Results: वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 21 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका मुनाफा कम होकर 2,038 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,583 करोड़ रुपये था। यह लगातार छठवीं तिमाही है, जब हिंदुस्तान जिंक के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि ग्लोबल स्तर पर जिंक की कीमतों में दबाव और सप्लाई की तुलना में मांग के धीमी गति से बढ़ने के चलते उसके मुनाफे पर असर पड़ा है। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में 0.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई क्योंकि मार्च तिमाही में इसका मुनाफा 2,028 करोड़ रुपये रहा था।

हिंदुस्तान जिंक का रेवेन्यू सालाना आधार 12 फीसदी घटकर 7,285 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,285 करोड़ रुपये था। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 3 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी की अन्य स्रोतों से आय भी मार्च तिमाही में घटकर 354 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाह में 273 करोड़ रुपये था।

कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) भी मार्च तिमाही में 14 फीसदी घटकर 3,637 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,208 करोड़ रुपये था।


हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसका जिंक उत्पान 2 फीसदी बढ़ा, लेकिन उसकी बिक्री 17 फीसदी घट गई। वहीं कंपनी के रेवेन्यू के सबसे बड़े स्रोत, जिंक माइनिंग में तिमाही के दौरान 16 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ओवरऑल रेवेन्यू 12 फीसदी घट गया।

इस बीच हिंदुस्तान जिंक के शेयर, शुक्रवार 19 अप्रैल को एनएसई पर 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 398 रुपये के भाव पर बंद हुए। साल 2024 में अबतक हिंदुस्तान जिंक के शेयरों का भाव करीब 25 फीसदी बढ़ चुका है।

कंपनी ने कहा कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष 2025 में माइनिंग वाले मेटल और रिफाइन किए गए मेटल, दोनों के उत्पादन के बढ़ने की उम्मीद है और यह 1,100 से 1,125 kt के करीब रह सकता है। वहीं कंपनी ने इस वित्त वर्ष में जिंक की लागत के 1,050-1,100 डॉलर प्रति मैट्रिक टन रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें- Canara Bank करने जा रहा स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट कर दी सेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।