HPCL Q4 results: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने गुरुवार 9 मई को अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 25 फीसदी घट गया और 2,709.31 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि फ्यूल की लागत बढ़ने और इसका असर ग्राहकों पर पास कर पाने में विफल रहने के चलते उसके रिफाइनिंग मार्जिन में कमजोरी आई, जिसका असर उसके मुनाफे पर दिखा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में HPCL का शुद्ध मुनाफा 3,608.32 करोड़ रुपये रहा था।
