ICICI Bank Q1 Results: जून तिमाही में 40% बढ़ा मुनाफा, बाजार को भी थी शानदार नतीजे की उम्मीद

ICICI Bank Q1 Results: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI Bank के लिए जून तिमाही उम्मीद से अधिक बेहतर रही। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2023 में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी उछलकर 9648 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के लिए जून तिमाही शानदार रहेगी, इसका अनुमान पहले से ही था जिसके चलते शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी हो रही है

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 4:45 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Bank Q1 Results: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI Bank के लिए जून तिमाही उम्मीद से अधिक बेहतर रही।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ICICI Bank Q1 Results: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI Bank के लिए जून तिमाही उम्मीद से अधिक बेहतर रही। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2023 में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी उछलकर 9648 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।   वहीं बाजार का अनुमान 8982 करोड़ रुपये के मुनाफे का था। बैंक को ब्याज से शुद्ध आय (नेट इंटेरेस्ट इनकम- NII) भी इस दौरान 38 फीसदी बढ़कर 13,210 करोड़ रुपये से 18227 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के लिए जून तिमाही शानदार रहेगी, इसका अनुमान पहले से ही था जिसके चलते शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी हो रही है। तेज खरीदारी के दम पर इसके शेयर इस हफ्ते शेयर करीब 4 फीसदी उछलकर बीएसई पर 996.70 रुपये (ICICI Bank Share Price) पर पहुंच गए। वहीं शुक्रवार को इंट्रा-डे में तो यह 1,001.50 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

    Yes Bank Q1 Results:  जून तिमाही में 10% बढ़ा मुनाफा, अब इस टारगेट पर लगाएं पैसे

    ICICI Bank Q1 Results की खास बातें


    आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर पर 40 फीसदी उछलकर 9648 करोड़ रुपये और नेट इंटेरेस्ट इनकम 38 फीसदी बढ़कर 18227 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं बैंक का नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) इस दौरान 4.01 फीसदी से बढ़कर 4.78 फीसदी पर पहुंच गया। जून तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी भी सुधरी है और ग्रॉस एनपीए 3.4 फीसदी से गिरकर 2.76 फीसदी पर आ गया और नेट एनपीए भी 0.70 फीसदी से 0.48 फीसदी पर आ गया।

    टोटल टर्म डिपॉजिट्स इस दौरान 26 फीसदी बढ़कर 7.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। औसतन चालू खाता और बचत खाता (CASA) रेश्यो 42.6 फीसदी रहा। औसतन चालू खाते में जमा 9.2 फीसदी और औसतन बचत खाते में औसतन 5.6 फीसदी बढ़ा। क्रेडिट ग्रोथ की बात करें तो टोटल एडवांसेज जून तिमाही में सालाना आधार पर 18 फीसदी उछलकर 10.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। खुदरा लोन पोर्टफोलियो 22 फीसदी बढ़ा है। खुदरा लोन पोर्टफोलियो इस दौरान 22 फीसदी, बिजनेस बैंकिंग पोर्टफोलियो 30.4 फीसदी, एसएमई बिजनेस 28.5 फीसदी, रूरल पोर्टफोलियो 17.6 फीसदी और घरेलू कॉरपोरेट पोर्टफोलियो 19 फीसदी बढ़ा।

    HUL Share Price: कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, इस टारगेट पर दी निवेश की सलाह

    ICICI Bank के शेयरों की क्या है हालत

    आईसीआईसीआई बैंक के बेहतर नतीजे की आस में मार्केट में शेयरों की मांग बढ़ी। इसके चलते शुक्रवार 21 जुलाई को इसके शेयर उछलकर 1001.50 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। पिछले साल 21 जुलाई 2022 को यह 780.10 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद एक साल में 28 फीसदी से अधिक उछलकर शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।