जून तिमाही में ICICI लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 49 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 580.37 करोड़ रुपये रहा। संबंधित अवधि में कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम सालाना 21 पर्सेंट बढ़कर 7,931.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 6,622.10 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का नेट प्रीमियम सालाना 20 पर्सेंट बढ़कर 5,360.53 करोड़ रुपये हो गया।
