ICICI Pru Life Q4 Results: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26 फीसदी घटकर 174 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 235 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के शेयरों में आज 23 अप्रैल को 2.29 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 593.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 85450 करोड़ रुपये हो गया है।
