Get App

नए बिजनेस की मदद से ICICI Prudential के नेट प्रॉफिट में 32.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी

अप्रैल-जून तिमाही में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का नेट प्रॉफिट 32.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 207 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 156 करोड़ रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 2023 में इस इंश्योरेंस कंपनी को 811 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी के नेट प्रीमियम इनकम में 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही और यह 7,020 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 3:12 PM
नए बिजनेस की मदद से ICICI Prudential के नेट प्रॉफिट में 32.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी
30 जून 2023 को खत्म तिमाही में ICICI Prudential Life Insurance की कुल आय 23,393 करोड़ रुपये रही।

अप्रैल-जून 23 तिमाही में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का नेट प्रॉफिट 32.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 207 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 156 करोड़ रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 2023 में इस इंश्योरेंस कंपनी को 811 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

30 जून 2023 को खत्म तिमाही में कंपनी की कुल आय 23,393 करोड़ रुपये रही।

इस दौरान नेट प्रीमियम इनकम में 1.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही और यह 7,020 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-जून तिमाही में इंश्योरेंस कंपनी की वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 438 करोड़ रुपये रही। वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस से भविष्य के प्रॉफिट की मौजूदा वैल्यू का पता चलता है। जून 2023 में VNB मार्जिन 30 पर्सेंट रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 31 पर्सेंट था।

संबंधित तिमाही में कंपनी के एन्युलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) में 3.9 पर्सेंट की गिरावट हुई और यह 1,461 करोड़ रुपये हो गया। APE से नए बिजनेस के बारे में पता चलता है। इस दौरान कंपनी का न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड 8.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2.40 लाख करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें