ICICI सिक्योरिटीज का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 23% घटा, कंपनी ने 9.25 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securites) ने बुधवार 19 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 23 फीसदी घटकर बढ़कर 263 करोड़ रुपये पर आया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 340 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 10:40 PM
ICICI सिक्योरिटीज ने पूरे वर्ष में कुल 19 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securites) ने बुधवार 19 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 23 फीसदी घटकर बढ़कर 263 करोड़ रुपये पर आया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 340 करोड़ रुपये था। कंपनी का रिटेल रेवेन्यू सालाना आधार पर 5 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 778 करोड़ रुपये रहा। ICICI सिक्योरिटीज के रिटेल बिजनेस की बात करें तो, इक्विटीज और एलायड रेवेन्यू 6 फीसदी घटकर 492 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका इसका डिस्ट्रीब्यूशन इनकम 14 फीसदी बढ़कर 193 करोड़ रुपये रहा।

जबकि इसके प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट का रेवेन्यू 1 फीसदी बढ़कर 255 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2023 में ICICI सिक्योरिटीज का शुद्ध मुनाफा 19 फीसदी घटकर 1,117 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 1,382 करोड़ रुपये रहा था।

मुनाफे में गिरावट के पीछे मुख्य कारण इसके फाइनेंस लागत में बढ़ोतरी रही, जिसका सिर्फ आंशिक रूप से ही बोझ ग्राहकों पर डाला गया था। इसके अलावा टेक्नोलॉजी और दूसरे फ्रेंचाइजी मूल्य बढ़ाने वाले पहलों पर निवेश से भी कंपनी का मुनाफा घटा है।


यह भी पढ़ें- Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 10 में से 8 कंपनियों के स्टॉक लाल निशान में बंद

डिविडेंड का भी किया ऐलान

ICICI सिक्योरिटीज ने इसके साथ ही साढ़े 9.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंट का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने पूरे वर्ष में कुल 19 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

इस बीच ICICI सिक्योरिटीज के शेयर आज एनएसई पर 0.45 फीसदी गिरकर 463.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 6.10% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसमें करीब 26.33 फीसदी की गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।