Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 10 में से 8 कंपनियों के स्टॉक लाल निशान में बंद

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार 19 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। अरबपति बिजनेसमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले इस ग्रुप की शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से 8 कंपनियों के शेयर बुधवार को लाल निशान में बंद हुए

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 9:42 PM
Adani Total Gas के शेयरों में बुधवार को सबसे अधिक 1.87% की गिरावट रही

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार 19 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। अरबपति बिजनेसमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले इस ग्रुप की शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से 8 कंपनियों के शेयर बुधवार को लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में देखने को मिली। ये तीनों शेयर एनएसई पर क्रमश: 1.87%, 1.73% और 1.66% की गिरावट के साथ बंद हुए।

इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर आज 0.02% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। अदाणी ग्रुप के बाकी शेयरों में एसीसी एनएसई पर 0.61% की गिरावट के साथ बंद हुआ। अदाणी पावर (Adani Power) का शेयर 0.56 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।

वहीं अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में 1.39% की गिरावट देखी गई। जबकि अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 0.78 फीसदी टूटकर बंद हुआ।


यह भी पढ़ें- Buzzing Stocks: 20% चढ़ा इस इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर, दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने खरीदी हिस्सेदारी

अदाणी ग्रुप की जिन 2 कंपनियों के शेयरों में बुधवार को तेजी देखी गई, उसमें अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) शामिल है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर जहां 0.16% चढ़कर बंद हुआ। वहीं अदाणी विल्मर में 1.20% की तेजी दर्ज की गई।

हिंडनबर्ग के झटके से अभी नहीं उबरा पाया ग्रुप

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने 24 जनवरी को अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की था। इस रिपोर्ट के चलते अदाणी ग्रुप की कंपनियों को जो झटका लगा, उससे अब तक ये पूरी तरह उबर नहीं सकी हैं। इसके शेयर अभी तक पुराने लेवल पर नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि अदाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों से इनकार किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।