Buzzing Stocks: 20% चढ़ा इस इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर, दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने खरीदी हिस्सेदारी

Patel Engineering Shares: पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में बुधवार को दिन के कारोबार के दौरान 20 फीसदी की तगड़ी उछाल आई। कंपनी के शेयरों में यह उछाल स्टॉक एक्सचेंजों पर एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई है। ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 36.5 लाख शेयर या 0.5 फीसदी हिस्सेदारी का लेनदेन हुआ

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 8:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केडिया सिक्योरिटीज ने पटेल इंजीनियरिंग की 1.29 फीसदी हिस्सदारी खरीदी है

Patel Engineering Shares: पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में बुधवार को दिन के कारोबार के दौरान 20 फीसदी की तगड़ी उछाल आई। कंपनी के शेयरों में यह उछाल स्टॉक एक्सचेंजों पर एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई है। ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 36.5 लाख शेयर या 0.5 फीसदी हिस्सेदारी का लेनदेन हुआ। हालांकि इन शेयरों को बेचने और खरीदने वाले का नाम अभी तुरंत नहीं पता चल पाया है। इस बीच कंपनी के दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में केडिया सिक्योरिटीज (Kedia Securities) का नाम सामने आया है। यह शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) की कंपनी है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, केडिया सिक्योरिटीज ने पटेल इंजीनियरिंग की 1.29 फीसदी हिस्सदारी खरीदी है। इस खबर से स्टॉक को लेकर सेंटीमेंट बढ़ा, जिससे स्टॉक में खरीदारी की होड़ मच गई।

कारोबार खत्म होने के समय, पटेल इंजीनियरिंग के शेयर एनएसई पर 17.49 फीसदी की उछाल के साथ 17.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 1,320 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।


यह भी पढ़ें- Technical View: निफ्टी में तीसरे दिन दिखी गिरावट, अब 17,500 का लेवल होगा अहम

दिलचस्प बात यह है कि प्रमोटर और घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) इस इंजीनियरिंग कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। वहीं रिटेल निवेशक इस शेयर को खरीद रहे हैं। कंपनी के प्रमोटरों ने अपनी हिस्सेदारी जून 2020 के 62.7 प्रतिशत से घटाकर मार्च 2023 के अंत तक 39.4 प्रतिशत कर दी।

वहीं DII ने इस दौरान अपनी हिस्सेदारी 17.61 प्रतिशत से घटाकर 9.2 प्रतिशत कर दी। इस बीच, पब्लिक शेयरधारकों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 15.93 प्रतिशत से बढ़ाकर 44.49 प्रतिशत कर ली है।

बता दें कि पटेल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन सेगमेंट की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है। यह बांधों, पुलों, सुरंगों, सड़कों, पाइलिंग कार्यों और इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर को का निर्माण करती है। साथ ही दूसरे हैवी सिविल इंजीनियरिंग कार्यों में भी यह कंपनी लगी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।