IDBI Bank Q4 Results: शुद्ध मुनाफे में 64% की भारी उछाल, NII 35% बढ़कर 3,280 करोड़ पर पहुंचा

IDBI Bank Q4 Results: आईडीबीआई बैंक ने शनिवार 29 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा साालाना आधार पर 64.1 फीसदी बढ़कर 1,133 करोड़ रुपये रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 691 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Apr 29, 2023 पर 2:45 PM
IDBI बैंक के बोर्ड ने प्रत्येक शेयर पर 1 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है

IDBI Bank Q4 Results: आईडीबीआई बैंक ने शनिवार 29 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा साालाना आधार पर 64.1 फीसदी बढ़कर 1,133 करोड़ रुपये रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 691 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 35.3 फीसदी बढ़कर 3,279.6 करोड़ रुपये, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,420.5 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कैपिटल एडीक्वेसी रेशियो बेहतर होकर 20.44 फीसदी पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 19.06 फीसदी था। वहीं दिसंबर तिमाही में यह रेशियो 20.14 फीसदी रहा था। कैपिटल एडीक्वेसी रेशियो (CAR) यह बताता है कि कोई भी बैंक अपने ऑब्लिगेशन से जुड़ी प्रतिबद्धताओं को कितने अच्छे तरीके से पूरा कर सकता है।

IDBI बैंक का प्रोविजन मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 47 फीसदी और तिमाही आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 983.63 करोड़ रुपये रहा।


यह भी पढ़ें- L&T Finance Q4 results: मुनाफा 46% की बढ़त के साथ 501 करोड़ रुपए पर रहा, मार्जिन में भी दिखी मजबूती

एसेट क्वालिटी के मोर्च पर, बैंक ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (Gross NPA) मार्च में घटकर 6.38 फीसदी पर आ गयाा, जो दिसंबर महीने के अंत में 13.82 फीसदी था। वहीं इसका नेट एनपीए (Net NPA) घटकर 0.92 फीसदी पर आ गया, जो दिसंबर तिमाही के अंत में 1.08 फीसदी पर था।

तिमाही नतीजों के साथ IDBI बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।

IDBI बैंक के शेयर शुक्रवार 28 अप्रैल को एनएसई पर 0.37% की तेजी के साथ 54.55 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में करीब 21.22% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों ने 20.42% का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।