IDFC First Bank Q4 Results: मुनाफा 134% बढ़कर ₹803 करोड़ पर पहुंचा, अबतक का सबसे अधिक

IDFC First Bank Q4 Results: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार 29 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 134 प्रतिशत की छलांग लगाकर 803 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 343 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Apr 29, 2023 पर 9:28 PM
IDFC फर्स्ट बैंक का किसी एक तिमाही में दर्ज किया गया अबतक का सबसे अधिक मुनाफा है

IDFC First Bank Q4 Results: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार 29 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 134 प्रतिशत की छलांग लगाकर 803 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 343 करोड़ रुपये था। बैंक ने एक बयान में बताया, "पूरे वित्त वर्ष में IDFC फर्स्ट बैंक का शुद्ध मुनाफा 2,437 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में रहे 145 करोड़ रुपये के मुनाफे से कई गुना ज्यादा है।"

IDFC फर्स्ट बैंक का यह किसी एक तिमाही और एक किसी एक वित्त वर्ष में दर्ज किया गया अबतक का सबसे अधिक मुनाफा है। बैंक का कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 61 फीसदी बढ़कर 1,342 करोड़ रुपये रहा।

बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) वित्त वर्ष 2023 में 30 फीसदी बढ़कर 12,635 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 9,706 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर, बैंक का NII 35 फीसदी बढ़कर 3,597 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 2,669 करोड़ रुपये रहा था।


यह भी पढ़ें- अदाणी-हिंडनबर्ग मामला: SEBI ने जांच पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा 6 महीने और समय

बैंक का एसेट क्वालिटी भी मार्च तिमाही में बेहतर हुआ है। IDFC फर्स्ट बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) घटकर 2.51 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.7 फीसदी था। इसी तरह बैंक का नेट NPA मार्च तिमाही में बेहतर होकर 0.86 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.53 फीसदी था।

IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर शुक्रवार 28 अप्रैल को एनएसई पर 4.29% की तेजी के साथ 62.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 12.62% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 59.59 फीसदी बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।