TCS हर शेयर पर देगी ₹8 का डिविडेंड, इसके साथ ही मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, जानिए निवेशकों की कैसे होगी ऐश

TCS Stock Price: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ने दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजों के ऐलान के साथ ही शेयरहोल्डर्स को 8 रुपये प्रति शेयर तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा शेयरहोल्डर्स के लिए 67 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी ऐलान किया गया है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 8:48 PM
TCS ने कहा कि पिछले 2 तिमाहियों में कंपनी की मार्जिन ग्रोथ बेहतर रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TCS Dividend: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services-TCS ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए हर शेयर पर 8 रुपए डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह कंपनी का तीसरा अंतरिम डिविडेंड है। इसके अलावा शेयरहोल्डर्स के लिए 67 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी ऐलान किया गया है। क्लाउड डिमांड और मार्केट शेयर गेन के दम पर कंपनी के लिए तीसरी तिमाही शानदार रही है। आज टीसीएस के नतीजे और तीसरे अंतरिम डिविडेंड की उम्मीद में मार्केट में शेयर जमकर चढ़े। टीसीएस के शेयर आज 9 जनवरी को तीन फीसदी से अधिक तेजी के साथ 3319.70 रुपये के भाव पर बीएसई पर बंद हुए हैं।

    कब होगा अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट

    कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी भेजी है, उसके मुताबिक अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड का भुगतान शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को किया जाएगा। यह डिविडेंड उन्ही शेयरहोल्डर्स को मिलेगा, जिनके नाम 17 जनवरी 2023 तो कंपनी के रजिट्रार ऑफ मेंबर्स की लिस्ट में या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड में होगा। इसका मतलब हुआ कि टीसीएस के तीसरे अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2023 तय की गई है।

    TCS Q3 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा 10,846 करोड़ रुपये, 67 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड का ऐलान


    TCS के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

    चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 शानदार रही। कांस्टैंट करेंसी टर्म में कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 19.1 फीसदी और तिमाही आधार पर 13.5 फीसदी बढ़कर 58229 करोड़ रुपये रहा। वहीं नेट इनकम भी सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 10846 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि कंपनी के एंप्लॉयीज कम हुए हैं और 2197 की गिरावट हुई है और अब कंपनी के 613974 एंप्लॉयीज हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।