Get App

Indian Bank Q1 results: जून तिमाही में 41% बढ़ा मुनाफा, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे

Indian Bank Q1 results: जून तिमाही के दौरान इंडियन बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) रेश्यो 3.77 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 5.47 फीसदी और मार्च तिमाही में 3.95 फीसदी था। नेट एनपीए रेश्यो एक साल पहले समान तिमाही के 0.70 फीसदी से घटकर 0.39 फीसदी रह गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 4:29 PM
Indian Bank Q1 results: जून तिमाही में 41% बढ़ा मुनाफा, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे
पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने आज 29 जुलाई FY25 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Indian Bank Q1: पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने आज 29 जुलाई FY25 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40.6 फीसदी बढ़ा है। बैंक ने इस अवधि में 2,403.42 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 1,709 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच इंडियन बैंक के शेयरों में आज 0.82 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 585.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 78,884 करोड़ रुपये है।

कैसे रहे Indian Bank के तिमाही नतीजे

पिछली तिमाही के मुकाबले इंडियन बैंक के नेट प्रॉफिट में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मार्च तिमाही में बैंक ने 2247 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। जून तिमाही के दौरान इंडियन बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) रेश्यो 3.77 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 5.47 फीसदी और मार्च तिमाही में 3.95 फीसदी था। नेट एनपीए रेश्यो मार्च तिमाही के 0.43 फीसदी और एक साल पहले समान तिमाही के 0.70 फीसदी से घटकर 0.39 फीसदी रह गया।

एब्सलूट टर्म में 30 जून तक लेंडर का ग्रॉस एनपीए 20,302.16 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक तिमाही पहले यह 21106.31 करोड़ रुपये और एक साल पहले यह 26226.92 करोड़ रुपये था। इसी तरह, बैंक का नेट एनपीए जून तिमाही में घटकर 2,026.59 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 2,222.58 करोड़ रुपये था और एक साल पहले की तिमाही में यह 3,197.55 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें