Get App

IndiGo Q1 Result : इंडिगो ने जून तिमाही में भरी ऊंची उड़ान, 3090 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा

IndiGo Q1 Result : अप्रैल-जून तिमाही में IndiGo ने 3090.6 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा कमाया है। पिछले वित्त वर्ष (Q1FY23) की इसी अवधि में एयरलाइन ने 1064.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 02, 2023 पर 5:25 PM
IndiGo Q1 Result : इंडिगो ने जून तिमाही में भरी ऊंची उड़ान, 3090 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा
IndiGo ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

IndiGo Q1 Result : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। अप्रैल-जून तिमाही में IndiGo ने 3090.6 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा कमाया है। पिछले वित्त वर्ष (Q1FY23) की इसी अवधि में एयरलाइन ने 1064.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले एयरलाइन के मुनाफे में 236 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है। FY23 की मार्च तिमाही में इसे 919.8 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

जून तिमाही में 30 फीसदी बढ़ी शुद्ध बिक्री

टिकट की अधिक कीमतों और कमजोर कंपटीशन के दम पर इंडिगो ने जून तिमाही में 16,683 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दर्ज की है। यह Q1FY23 में 12,855.3 करोड़ रुपये की बिक्री से सालाना 29.7 फीसदी अधिक है। वहीं, मार्च तिमाही के मुकाबले यह 17.8 फीसदी अधिक है।

जून तिमाही में इंडिगो का कुल राजस्व 17160.9 करोड़ रुपये रहा, जो कि अब तक किसी भी तिमाही में सबसे अधिक है। कंपनी को मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस, स्ट्रेटेजी के एग्जीक्यूशन और अनुकूल बाजार स्थितियों से सपोर्ट मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें