Infosys Q1 Result : इन्फोसिस को 3.2% बढ़ोतरी के साथ 5,360 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, रेवेन्यू 23.6% बढ़ा

अप्रैल-जून, 2022 तिमाही में देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.6 फीसदी बढ़कर 34,470 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 27,896 करोड़ रुपये रहा था।

अपडेटेड Jul 24, 2022 पर 6:59 PM
Infosys को 3.2% बढ़ोतरी के साथ 5,360 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

Infosys Q1 Result : देश की दूसरी बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस लि. ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 5,360 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि बीते साल समान तिमाही में 5,195 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। हालांकि, तिमाही आधार पर प्रॉफिट में 5.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही के दौरान 5,686 करोड़ रुपये रहा था।

कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़ा

अप्रैल-जून, 2022 तिमाही में देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.6 फीसदी बढ़कर 34,470 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 27,896 करोड़ रुपये रहा था।


खबरों के दम पर सबसे ज्यादा भागे ये 10 शेयर, जानिए पिछले हफ्ते किसने कराई कितनी कमाई

तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 6.8 फीसदी की बढ़त रही, जो जनवरी-मार्च, 2022 के दौरान 32,276 करोड़ रुपये रहा था।

सभी बिजनेस वर्टिकल्स से रेवेन्यू को मिला सपोर्ट

इन्फोसिस के रेवेन्यू में सभी बिजनेस वर्टिकल्स से ग्रोथ दर्ज की गई। हालांकि, सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां बरकरार रहीं और ऊंची ट्रैवल कॉस्ट से कंपनी के मार्जिन को झटका लगा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के लिए मार्जिन गाइडैंस 21 फीसदी से बढ़ाकर 23 फीसदी कर दिया।

अगले हफ्ते शेयर बाजार में करना चाहते हैं कमाई, तो इन 10 फैक्टर्स पर रखें नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।