Get App

IRCTC Q4 Result: कंपनी का नेट प्रॉफिट डबल होकर 216 करोड़ रुपए पहुंचा, आमदनी बढ़कर 690 करोड़ रुपए हुई

IRCTC Q4 Result: फिस्कल ईयर 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी 690.9 करोड़ रुपए रही। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 338.7 करोड़ रुपए थी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 7:28 PM
IRCTC Q4 Result: कंपनी का नेट प्रॉफिट डबल होकर 216 करोड़ रुपए पहुंचा, आमदनी बढ़कर 690 करोड़ रुपए हुई
साल-दर-साल आधार पर कंपनी का EBITDA 92% बढ़कर 278.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है

IRCTC Q4 Result: इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने 30 मई को मार्च 2022 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुना बढ़कर 216 करोड़ रुपए पहुंच गए हैं। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में IRCTC का नेट प्रॉफिट 106.6 करोड़ रुपए था।

फिस्कल ईयर 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी 690.9 करोड़ रुपए रही। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 338.7 करोड़ रुपए थी।

LIC Q4: मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% घटकर 2,409 करोड़ रुपए रहा, 1.50 रुपए/ शेयर डिविडेंड का ऐलान

साल-दर-साल आधार पर कंपनी का EBITDA 92% बढ़कर 278.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इससे एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का EBITDA 145 करोड़ रुपए था। IRCTC का EBITDA मार्जिन 40.3% रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में कुछ ज्यादा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का EBITDA 42.8% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें