Get App

IREDA Q2 Results: सितंबर तिमाही में 52% बढ़ी नेट इंटरेस्ट इनकम, एसेट क्वालिटी स्टेबल

IREDA september quarter Results: जून तिमाही की तुलना में सितंबर तिमाही में IREDA की एसेट क्वालिटी स्टेबल रही। कंपनी का ग्रॉस एनपीए 2.19% पर बरकरार रहा, जबकि इसका नेट एनपीए जून तिमाही में 0.95% से सितंबर तिमाही में 1.04% हो गया। कंपनी के शेयरों में आज 10 अक्टूबर को 1.12 फीसदी की तेजी देखी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 6:10 PM
IREDA Q2 Results: सितंबर तिमाही में 52% बढ़ी नेट इंटरेस्ट इनकम, एसेट क्वालिटी स्टेबल
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी यानी IREDA ने आज 10 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

IREDA Q2 Results: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी यानी IREDA ने आज 10 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में इस सरकारी कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले साल की समान तिमाही के ₹360 करोड़ से 51.9 फीसदी बढ़कर ₹547 करोड़ हो गई। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 36 फीसदी बढ़कर ₹387 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹284 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 1.12 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 233.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

IREDA की एसेट क्वालिटी स्टेबल

जून तिमाही की तुलना में सितंबर तिमाही में IREDA की एसेट क्वालिटी स्टेबल रही। कंपनी का ग्रॉस एनपीए 2.19% पर बरकरार रहा, जबकि इसका नेट एनपीए जून तिमाही में 0.95% से सितंबर तिमाही में 1.04% हो गया। रिन्यूएबल एनर्जी फाइनेंसर का डेट-इक्विटी रेश्यो पिछली तिमाही के 5.83x से 5.85x रहा।

IREDA का पहली छमाही का बिजनेस अपडेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें