FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.31 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 5,020.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी का मुनाफा सिगरेट की बिक्री में स्थिरता और FMCG मार्जिन में कमी के चलते प्रभावित हुआ है। तिमाही नतीजों के बीच आईटीसी के शेयरों में आज 0.39 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 438.05 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
