Jana SFB Q4 Results: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज 29 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 301 फीसदी का उछाल आया है और यह बढ़कर 321 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 80 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के शेयरों में आज 1.64 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 499.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। इसका मार्केट कैप 5,221 करोड़ रुपये है।
