Get App

Jio Financial Q1 Results: जून तिमाही में 312 करोड़ रुपये का मुनाफा, रेवेन्यू में उछाल

Jio Financial services April June quarter Results: बेहतर नतीजों की उम्मीद के बीच आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 355.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 7:58 PM
Jio Financial Q1 Results: जून तिमाही में 312 करोड़ रुपये का मुनाफा, रेवेन्यू में उछाल
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज 15 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Jio Financial services Q1 Results: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज 15 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट  5.81 फीसदी घटकर 312 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि (Q1 FY24) में कंपनी का मुनाफा 331.92 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के ₹310.6 करोड़ के मुकाबले 0.6 फीसदी बढ़ा है।

बेहतर नतीजों की उम्मीद के बीच आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 355.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.25 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Jio Financial services के रेवेन्यू में उछाल

जून तिमाही के दौरान जियो फाइनेंशियल के रेवेन्यू में उछाल देखने को मिला है। RIL के स्वामित्व वाली कंपनी का रेवेन्यू 0.89 फीसदी बढ़कर 417 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल की इसी अवधि में 414.13 करोड़ रुपये था। कंपनी ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसे नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) से कोर इनवेस्टमेंट कंपनी में बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने NBFC से कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी में बदलने के लिए RBI से आवेदन किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें