First Republic Bank के अधिग्रहण से मिली JPMorgan को ताकत, प्रॉफिट 67% बढ़ा

जून तिमाही में जेपीमॉर्गन का प्रॉफिट 14.5 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8.65 अरब डॉलर रहा था। शेयरों के हिसाब से देखा जाए, तो बैंक का मुनाफा 4.75 डॉलर प्रति शेयर रहा। इस दौरान बैंक का रेवेन्यू बढ़कर 42.4 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल की जून तिमाही में इसका रेवेन्यू 31.6 अरब डॉलर था

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 9:17 PM
JPMorgan के नतीजे वॉलस्ट्रीट के अनुमानों से बेहतर रहे हैं। एक्सपर्टस ने बैंक का मुनाफा 3.97 डॉलर प्रति शेयर रहने का अनुमान जताया था।

अमेरिका के सबसे बडे़ बैंक जेपीमॉर्गन चेज एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co) ने दूसरी तिमाही में अपने प्रॉफिट में 67 पर्सेंट की बढ़ोतरी हासिल की। बैंक ने इस दौरान कस्टमर्स को ज्यादा लोन बांटे और उसे ऊंची ब्याज दरों का फायदा मिला। जेपीमॉर्गन ने हाल में फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) का अधिग्रहण किया है और इस वजह से भी बैंक की परफॉर्मेंस बेहतर रही।

जून तिमाही में जेपीमॉर्गन का प्रॉफिट 14.5 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8.65 अरब डॉलर रहा था। शेयरों के हिसाब से देखा जाए, तो बैंक का मुनाफा 4.75 डॉलर प्रति शेयर रहा। इस दौरान बैंक का रेवेन्यू बढ़कर 42.4 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल की जून तिमाही में इसका रेवेन्यू 31.6 अरब डॉलर था।

जेपीमॉर्गन के नतीजे वॉलस्ट्रीट के अनुमानों से बेहतर रहे हैं। एक्सपर्टस ने बैंक का मुनाफा 3.97 डॉलर प्रति शेयर रहने का अनुमान जताया था। बैंकिंग सेक्टर में आए संकट के दौर में जेपीमॉर्गन ने खुद को बचाए रखा और संकट के इस दौर में भी कुछ बेहतर करने की कोशिश की।

Bandhan Bank Q1: मुनाफा 19% गिरकर 721 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी रही मिली जुली 


इस दौरान तीन बैंक फेल हुए, जिनमें सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank), सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) और फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) शामिल हैं। ऐसे में जेपीमॉर्गन के पास अरबों डॉलर का डिपॉजिट आया। साथ ही, बैंक में पैसे जमा करने वाले ज्यादातर कस्टमर बेहद अमीर थे।

इसके अलावा, जेपीमॉर्गन ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को भी खरीद लिया। इस डील के तहत, जेपीमॉर्गन ने फर्स्ट रिपब्लिक की 84 शाखाओं का अधिग्रहण किया, डिपॉजिट के तौर पर 92 अरब डॉलर हासिल किए और 203 अरब डॉलर के लोन व अन्य सिक्योरिटीज भी उसे मिले। बैंक अब फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस और अन्य बिजनेस के इंटिग्रेशन में जुटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।