JSW Steel Q4: आयरन एंड स्टील सेगमेंट की कंपनी जेएसडब्लयू स्टील (JSW Steel) ने अपनी चौथी तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। बता दें कि चौथी तिमाही में कंपनी का नतीजा एनालिस्टों के अनुमान से अच्छा रहा है। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.9% फीसदी बढ़कर 3,741 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,343 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 2,110 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि चौथी तिमाही में कंपनी ने 3.40 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।
