मार्च 2024 तिमाही में JSW स्टील का नेट प्रॉफिट 64.5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,299 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह खर्चों में बढ़ोतरी और अन्य इनकम में गिरावट है। स्टील कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 3,664 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया था। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू तकरीबन फ्लैट यानी 46,269 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 46,962 करोड़ रुपये था।
