मार्च 2024 तिमाही में जुबिलेंट फूडवर्क्स का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 7 गुना से भी ज्यादा बढ़कर 208 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 28.5 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में डोमिनोज पिज्जा से जुड़ी इस कंपनी का रेवेन्यू 23.8 पर्सेंट बढ़कर 1,572.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1,269.8 करोड़ रुपये था।
