Jubilant Foodworks Q3 Result- आज यानी 1 फरवरी को Jubilant Food के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दरअसल दरअसल कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं , जो अनुमान से कमजोर रहे है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 40 फीसदी टूटकर 80.4 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 133.2 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 126 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
