प्राइवेट सेक्टर बैंक Karur Vysya Bank ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 57 फीसदी बढ़कर 359 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही के दौरान बैंक के बैड लोन गिरावट आई है। वहीं, इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते बैंक के मुनाफे में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई है। तमिलनाडु स्थित इस बैंक ने एक साल पहले की समान तिमाही में 235 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।
