Get App

KEC International Q1 results: जून तिमाही में डबल हुआ मुनाफा, 6000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

KEC International ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करके फंड जुटाने की योजना भी बनाई है। कंपनी का इरादा कुल 6000 करोड़ रुपये तक जुटाने का है। कंपनी को भारत और अमेरिका में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए ₹1422 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2024 पर 4:13 PM
KEC International Q1 results: जून तिमाही में डबल हुआ मुनाफा, 6000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन टावर बनाने वाली कंपनी KEC इंटरनेशनल ने FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

KEC International Q1 results: इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन टावर बनाने वाली कंपनी KEC इंटरनेशनल ने FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना हो गया है। कंपनी ने इस अवधि में 87.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 42 करोड़ रुपये था। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.55 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 880.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 22,625 करोड़ रुपये है।

KEC International का रेवेन्यू 6.3 फीसदी बढ़ा

जून तिमाही में KEC इंटरनेशनल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.3 फीसदी बढ़कर 4512 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम या EBITDA 10.6 फीसदी बढ़कर 270 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें EBITDA मार्जिन 6 फीसदी रहा।

KEC International जुटाएगी 6000 करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें