नॉन-बैंक लेंडर एलएंडटी फाइनेंस ने आज 16 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 685 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 530 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.83 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 184.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
