Get App

LIC की एसेट क्वालिटी में सुधार, NPA भी हुआ कम

IPO लाने की तैयारी कर रही LIC के लिए अच्छी खबर, 31 मार्च, 2021 तक नेट NPA घटकर 0.05% रह गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2021 पर 8:21 PM
LIC की एसेट क्वालिटी में सुधार, NPA भी हुआ कम

Life Insurance Corporation (LIC) जहां अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारी में लगी हुई है, इस बीच उसके लिए अच्छी खबर आई है। मार्च, 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में LIC की एसेट क्वालिटी में सुधार दर्ज किया गया है।

प्रस्तावित आईपीओ से पहले आई Life Insurance Corporation of India (LIC) की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च, 2021 तक 4,51,303.30 करोड़ रुपये के कुल पोर्टफोलियो की तुलना में उसकी नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) 35,129.89 करोड़ रुपये हैं। वहीं उसकी सब-स्टैंडर्ड एसेट्स 254.37 करोड़ रुपये, संदिग्ध एसेट्स 20,369.17 करोड़ रुपये और लॉस एसेट्स 14,506.35 करोड़ रुपये हैं।

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 34,934.97 करोड़ रुपये का आंकड़ा इन्श्योरैंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) के दिशानिर्देशों के तहत नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स के तौर पर बताया गया है।

ग्रॉस एनपीए 7.78 फीसदी रहा

मार्च, 2021 तक ग्रॉस एनपीए 7.78 प्रतिशत रहा, जबकि नेट एनपीए 0.05 फीसदी रहा। यह बीते साल में रहे 8.17 फीसदी (उसके कर्ज पोर्टफोलियो का प्रतिशत) ग्रॉस एनपीए से 0.79 फीसदी कम है। 2019-20 में 4,49,364.87 करोड़ रुपये के कुल कर्ज में 36,694.20 था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें