Get App

LIC Q4: मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% घटकर 2,409 करोड़ रुपए रहा, 1.50 रुपए/ शेयर डिविडेंड का ऐलान

LIC Q4: लिस्टिंग के बाद LIC ने पहली बार अपने नतीजे जारी किए हैं जिसमें उसके प्रॉफिट पर तगड़ी चोट पड़ी है, कंपनी के बोर्ड ने अपने निवेशकों को 1.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 5:37 PM
LIC Q4: मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% घटकर 2,409 करोड़ रुपए रहा, 1.50 रुपए/ शेयर डिविडेंड का ऐलान
IPO के इश्यू प्राइस से अब तक LIC के शेयरों का भाव 15% तक गिर चुका है

LIC Q4: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) ने लिस्टिंग के बाद पहली बार अपने नतीजे जारी किए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% घटकर 2,409 करोड़ रुपए पर आ गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2917.33 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की प्रीमियम से होने वाली आमदनी 18% बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपए रही। वहीं एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की आमदनी 1.22 लाख करोड़ रुपए थी।

कितना मिल रहा है डिविडेंड

LIC ने अपने निवेशकों के लिए 1.50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी के नतीजे मार्केट बंद होने के बाद आए हैं। LIC के शेयर आज BSE पर 1.81% की तेजी के साथ 836.50 रुपए पर बंद हुए थे।

IPO के इश्यू प्राइस से अब तक LIC के शेयरों का भाव 15% तक गिर चुका है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 17 मई को हुई थी। LIC का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू था। कंपनी का इश्यू सिर्फ 6 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें