Get App

LTIMindtree Q1 results: जून तिमाही में 1.5% घटा नेट प्रॉफिट, लेकिन रेवेन्यू में 5% का उछाल

LTIMindtree का रेवेन्यू तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 9,142 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 8,702 करोड़ रुपये है। कंपनी का रेवेन्यू मनीकंट्रोल के 9030 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2024 पर 6:07 PM
LTIMindtree Q1 results: जून तिमाही में 1.5% घटा नेट प्रॉफिट, लेकिन रेवेन्यू में 5% का उछाल
आईटी कंपनी LTIMindtree ने आज 17 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

आईटी कंपनी LTIMindtree ने आज 17 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.5 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1135 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 1152 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। LTIMindtree के शेयरों में 16 जुलाई को 1.53 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 5561.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.64 लाख करोड़ रुपये है।

कैसे रहे LTIMindtree के तिमाही नतीजे

LTIMindtree का रेवेन्यू तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 9,142 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 8,702 करोड़ रुपये है। कंपनी का रेवेन्यू मनीकंट्रोल के 9030 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 1,138 करोड़ रुपये के अनुमान के मुताबिक रहा।

EBIT मार्जिन या ऑपरेटिंग मार्जिन पिछली तिमाही के 14.7 फीसदी से तिमाही आधार पर बढ़कर 15 फीसदी हो गया, जो मनीकंट्रोल के 15 फीसदी के अनुमान के मुताबिक है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 16.7 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें