जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में मुंबई की फार्मा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 52 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 359.43 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 235.96 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 4,895.11 करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 4,330.3 करोड़ रुपये था यानी इसमें सालाना आधार पर 13 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई।
