Mahindra Logistics Q1 Result: महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) ने 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही में 8.30 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। जबकि कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही Q1FY23 में 13.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया था। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी की आय Q1FY24 में सालाना आधार पर 7.78 प्रतिशत बढ़कर 1,293.22 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,199.90 रुपये रही थी। कंपनी का कुल खर्च साल दर साल 9.69 प्रतिशत बढ़कर 1,298.83 करोड़ रुपये हो गया।
सप्लाई चैन मैनेजमेंट (SCM) सेगमेंट से कंपनी की आय का 90 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा आता है। इस सेगमेंट की आय में सालाना आधार पर 6.24 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई और ये बढ़कर 1,213.76 करोड़ रुपये रही, जबकि Q1FY23 में यह 1,142.74 रुपये रही थी।
वहीं जून 2023 को समाप्त तिमाही में SCM सेगमेंट के मुनाफे में 97 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई। इस दौरान मुनाफा घटकर 2.23 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में मुनाफा 74.97 करोड़ रुपये रहा था।
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (Mahindra Logistics Ltd) एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स और मॉबिलिटी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। कंपनी ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग, उपभोक्ता सामान, फार्मास्यूटिकल्स, दूरसंचार, कमोडिटीज और ई-कॉमर्स जैसे विभिन्न उद्योग क्षेत्रों को सप्लाई चैन सेवाएं उपलब्ध कराती है।
24 जुलाई को बीएसई पर शेयर 389.50 रुपये पर बंद हुआ। जो इसके पिछले दिन के बंद के मुकाबले 4.77 प्रतिशत नीचे था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)