स्किनकेयर ब्रांड मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने रिटेल सेक्टर में कमजोर डिमांड के बीच इस अवधि में 471 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। तिमाही नतीजों के बीज कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 418.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 13,556.65 करोड़ रुपये हो गया है।
