Maruti Suzuki Q4 Result: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के लिए पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही बेहतर तो रही लेकिन एनालिस्ट्स के अनुमान से कम। कंपनी को मार्च 2024 तिमाही में 3,878 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो सालाना आधार पर 48 फीसदी अधिक रहा। मार्च तिमाही में कंपनी को 38235 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 19 फीसदी अधिक रहा। हालांकि एनालिस्ट्स के अनुमान से चूक गई। नौ ब्रोकरेज फर्मों ने 38772 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 3916 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे का अनुमान लगाया था।
