Get App

Microsoft India का मुनाफा FY24 में 38% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 18% का उछाल

वित्त वर्ष 2024 में Microsoft India का रेवेन्यू 22891.58 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में 19353.79 करोड़ रुपये से 18.28 फीसदी अधिक है। प्रोडक्ट्स की बिक्री से रेवेन्यू 3854.70 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, सर्विसेज से रेवेन्यू 16530.88 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 9:59 PM
Microsoft India का मुनाफा FY24 में 38% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 18% का उछाल
ग्लोबल टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (Microsoft India) ने वित्त वर्ष 2024 के नतीजों की घोषणा की है।

ग्लोबल टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (Microsoft India) ने वित्त वर्ष 2024 के नतीजों की घोषणा की है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 38.44 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस दौरान 898 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 648.67 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि उसके मुनाफे में इस उछाल की वजह क्लाउड एडॉप्शन और इंप्लीमेंटेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक्सपेरिमेंट में लगातार बढ़ोतरी है।

Microsoft India का रेवेन्यू 18.28 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2024 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का रेवेन्यू 22891.58 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में 19353.79 करोड़ रुपये से 18.28 फीसदी अधिक है। प्रोडक्ट्स की बिक्री से रेवेन्यू 3854.70 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, सर्विसेज से रेवेन्यू 16530.88 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा कि सर्विस और अन्य रेवेन्यू में क्लाउड-बेस्ड सॉल्यूशन शामिल हैं जो ग्राहकों को Microsoft Office 365, Microsoft Azure, Microsoft Dynamics 365 और Xbox Live जैसे सॉफ्टवेयर, सर्विसेज, प्लेटफॉर्म और कंटेंट प्रदान करते हैं, सॉल्यूशन सपोर्ट, और कंसल्टिंग सर्विसेज। इस बीच, कंपनी का एडवर्टाइजमेंट प्रमोशनल एक्सपेंस सालाना आधार पर 13.77 फीसदी घटकर 320.80 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें