भारत की लीडिंग एग्रो-फूड प्रोडक्ट कंपनी Mishtann Foods ने आज 15 जूलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 30 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी ने इस अवधि में 382 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 293.95 करोड़ रुपये था। इस बीच, कंपनी के शेयरों में आज 4.02 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 17.17 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1,824.85 करोड़ रुपये है।
