गोल्ड लोन फाइनेंसर मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने आज 30 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,056.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इसने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 902.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही नतीजों के बीच आज कंपनी के शेयरों में 3.79 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 1673.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 67,176.58 करोड़ रुपये है।
