Get App

NAVIN FLUORINE Q1 Result: कंपनी का मुनाफा घटकर 61.5 करोड़, आय बढ़कर हुई 491.1 करोड़ रुपये

NAVIN FLUORINE Q1 Result: Navin Fluorine को वित्त वर्ष 24 के पहली तिमाही के दौरान 61.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि पहली तिमाही में 110 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान था। कंपनी को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 491 करोड़ रुपये की आय हुई। जबकि कंपनी की आय 625 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 3:23 PM
NAVIN FLUORINE Q1 Result: कंपनी का मुनाफा घटकर 61.5 करोड़, आय बढ़कर हुई 491.1 करोड़ रुपये
Navin Fluorine का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में EBITDA बढ़कर 114.1 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 99 करोड़ रुपये रहा था

NAVIN FLUORINE Q1 Result-केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड (Navin Fluorine International Ltd.) ने आज 31 जुलाई को अपने वित्त वर्ष 24 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये। कंपनी को 61.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा। स्ट्रीट को उम्मीद दी थी कि कंपनी को पहली तिमाही में 110 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है। वहीं पहली तिमाही के दौरान केमिकल कंपनी की आय भी अनुमान से कम रही। कंपनी को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 491 करोड़ रुपये की आय हुई। जबकि इसके 625 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

सालाना मुनाफे में गिरावट

सालाना आधार पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 61.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 74 रहा।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 491.1 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 397 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें