NBCC (India) Q4 Results : पब्लिक सेक्टर कंपनी एनबीसीसी इंडिया (NBCC India) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिटेडेट नेट प्रॉफिट 205 फीसदी बढ़ा है और यह 108 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में उसे 35.39 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व 14.28 फीसदी बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,441 करोड़ रुपये था।
