Get App

NBCC Q4 Results: मार्च तिमाही में 25% बढ़ा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

NBCC march quarter Results: मार्च तिमाही में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड का रेवेन्यू 43 फीसदी बढ़कर ₹4,025 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह ₹2,814 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 240.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में ₹104.5 करोड़ था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 7:49 PM
NBCC Q4 Results: मार्च तिमाही में 25% बढ़ा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24.6 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 141.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2023 में इसी तिमाही में 113.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया गया था। तिमाही नतीजों के बीच आज कंपनी के शेयरों में 4.31 फीसदी गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 138.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 24,984 करोड़ रुपये है।

कैसे रहे NBCC के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड का रेवेन्यू 43 फीसदी बढ़कर ₹4,025 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह ₹2,814 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 240.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में ₹104.5 करोड़ था। तिमाही में EBITDA मार्जिन 6 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 3.7% था।

NBCC ने किया डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें