Get App

NESTLE INDIA Q4: अच्छे नतीजों से कंपनी ने 75 रुपये डिविडेंड का किया ऐलान, मुनाफा 62% बढ़कर हुआ 628 करोड़ रुपये

NESTLE INDIA का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर पिछले साल की दिसंबर तिमाही के मुनाफे 379 करोड़ रुपये से बढ़कर 628 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इसके 618 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी। दिसंबर की चौथी तिमाही में NESTLE INDIA का रेवन्यू सालाना आधार पर पिछले साल की दिसंबर तिमाही के रेवन्यू 3,748 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,257 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 1:04 PM
NESTLE INDIA Q4: अच्छे नतीजों से कंपनी ने 75 रुपये डिविडेंड का किया ऐलान, मुनाफा 62% बढ़कर हुआ 628 करोड़ रुपये
NESTLE INDIA ने कहा कि सालाना आधार पर कंपनी ने 10 साल में सबसे बड़ी डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की है। जिससे 75/शेयर के अंतरिम डिविडेंड शेयरधारकों को देने का ऐलान किया है

NESTLE INDIA Q4 Result: नेस्ले इंडिया लिमिटेड (Nestle India Limited) ने कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिये हैं। चौथी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफे में इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान कंपनी की आय भी बढ़ी है। फूड बेवरजेस, चॉकलेट्स का कारोबार करने वाली कंपनी ने अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने प्रति शेयर 75 रुपये के अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। स्विस मल्टीनेशल कंपनी नेस्ले की भारतीय सब्सिडियरी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय हरियाणा राज्य के गुड़गांव में स्थित है। कंपनी कारोबार के लिहाज से ये कंपनी कैलेंडर ईयर फॉलो करती है।

सालाना आधार पर दिसंबर की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 62% बढ़कर 628 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 618 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं पिछले साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 379 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर दिसंबर की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 14% बढ़कर 4,257 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 4,375 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं पिछले साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3,748 करोड़ रुपये रहा था।

NESTLE INDIA का Q4 में एक्सपोर्ट सालाना आधार पर पिछले साल की दिसंबर तिमाही के 150 करोड़ रुपये से बढ़कर इस दिसंबर तिमाही में 170 कराोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें