Nestle India Q4 Results: नेस्ले इंडिया का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में 27 फीसदी बढ़ गया। कंपनी ने गुरुवार 25 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 934 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 737 करोड़ रुपये था। नेस्ले इंडिया का यह मुनाफा बाजार के अनुमानों से अधिक है। मनीकंट्रोल की ओर से 7 एनालिस्ट्स के बीच कराए गए एक पोल में, कंपनी का मुनाफा 856 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था।
