NTPC Q1 Results: पावर जनरेशन कंपनी एनटीपीसी ने आज 27 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 4,511 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4,066 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.14 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 396.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3.84 लाख करोड़ रुपये है।
