Get App

Nykaa Q4 Results: मुनाफा 49% घटकर ₹8.56 करोड़ पर आया, खर्च में हुई 35% की बढ़ोतरी

Nykaa Q4 Results: ऑनलाइन ब्यूटी मार्केटप्लेस नायका का कंसॉलिडेटड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 49.2% घटकर 8.56 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 16.88 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2022 पर 6:43 PM
Nykaa Q4 Results: मुनाफा 49% घटकर ₹8.56 करोड़ पर आया, खर्च में हुई 35% की बढ़ोतरी
Nykaa ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए

Nykaa Q4 Results: ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन रिटेल बिक्री करने वाली कंपनी नायका (Nykaa) का कंसॉलिडेटड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के दौरान घटकर आधा हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटड नेट प्रॉफिट 49.2 फीसदी घटकर 8.56 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 16.88 करोड़ रुपये था। वहीं दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 27.93 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के मुनाफे में गिरावट के पीछे उसके खर्च में बढ़ोतरी और पर्सनल केयर उत्पादों को लेकर सुस्त मांग को वजह बताई जा रही है। FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (Nykaa की पैरेंट कंपनी) ने शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से अभी तक दोनों तिमाही में मुनाफे में तेज गिरावट की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि उसने महामारी से उबरने के बाद मार्केटिंग और ब्रांड से जुड़े खर्चों को बढ़ाया है, जिसका असर उसके मुनाफे पर देखा जा रहा है।

हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 31.4% बढ़कर 973.32 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 740.52 करोड़ रुपये था। हालांकि दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,098.36 करोड़ रुपये था और उससे मुकाबले इसमें गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें