Oil India Q4 Results: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने सोमवार 20 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 10 फीसदी घटकर 2,332.94 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी ठीक पिछली तिमाही में 2,607.66 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 17 फीसदी बढ़ा है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा 1,979.74 करोड़ रुपये रहा था।
