ONGC Q4 Result: सरकारी ऑयल कंपनी ONGC ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। क्रूड ऑयल रिकॉर्ड भाव पर बेचने से कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 31.5% बढ़ा है।

ONGC Q4 Result: सरकारी ऑयल कंपनी ONGC ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। क्रूड ऑयल रिकॉर्ड भाव पर बेचने से कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 31.5% बढ़ा है।
कंपनी ने शनिवार 28 मई को नतीजे जारी किए हैं। ONGC ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट मार्च तिमाही में 8,859.54 करोड़ रुपए बढ़ा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिच 6,733.97 करोड़ रुपए था।
मार्च 2022 तिमाही में कंपनी को कामकाज से होने वाली आमदनी बढ़कर 34,497.24 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 21,188.91 करोड़ रुपए थी।
पूरे वित्त वर्ष 2022 (अप्रैल 2021-मार्च 2022) के लिए ONGC ने रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट पेश किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 40,305.74 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले वित्त वर्ष यानी फिस्कल ईयर 2021 में 11,246.44 करोड़ रुपए था।
2021 के अंत में और खासतौर पर फरवरी में रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू होने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड और गैस की कीमतें बढ़ीं जिसका फायदा ओएनजीसी को मिला है। ONGC क्रूड का प्रोडक्शन भी करता है लिहाजा उसे बढ़ती कीमतों का जबरदस्त फायदा हुआ है।
कंपनी की सब्सिडियरीज HPCL और ONGC Videsh को मिलाकर कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 12,061.44 करोड़ रुपए रहा। पूर फिस्कल ईयर 2022 के लिए यह 49,294.06 करोड़ रुपए था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।