ONGC Q4 Result: तेल निकालने वाली सरकारी कंपनी ओएनजीसी के लिए मार्च तिमाही बहुत धमाकेदार रही। मार्च तिमाही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 78 फीसदी उछल गया। मार्च 2024 तिमाही में इसे 11,526.53 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसालिडेटेड मुनाफा हुआ था जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 6,478.23 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसालिडेटेड मुनाफा हुआ था। हालांकि तिमाही आधार पर इसका मुनाफा मामूली बढ़ा है और दिसंबर 2023 तिमाही में इसे 11,104.50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है। कंपनी शेयरहोल्डर्स को 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर वित्त वर्ष 2024 के लिए ढाई रुपये (₹2.50) का फाइनल डिविडेंड बांटेगी।
