Patanjali Foods Q4 Results: पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने आज 14 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 22 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने इस अवधि में 206 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 264 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान खर्चों में बढ़ोतरी के बीच सुस्त डिमांड के कारण कंपनी के मुख्य एडिबल ऑयल बिजनेस में कुल बिक्री में गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयरों में आज 0.24 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1334.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
